Saturday, November 9, 2013

Special Tips and Tricks For Google (गूगल से जुड़ी कुछ मजेदार TRICKS, जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप)


गूगल कंपनी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में Google Nexus 5 लॉन्च करने और  Google Nexus 7(2) की कीमतें भारत में घोषित करने के बाद अब Nexus 10 भारत में आने की तैयारी कर चुका है।  Google Nexus 10 इंडियन ऑनलाइन स्टोर्स पर लिस्ट कर दिया गया है। गूगल कंपनी अपने अनोखे तरीकों के लिए बहुत फेमस है। चाहें इसका शानदार ऑफिस हो या फिर गूगल के प्रोडक्ट्स हर बार कुछ नया ही मिलता है। गूगल सर्च इंजन दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय वेबसाइट में से एक है। पिछले कुछ सालों में ही गूगल ने इंटरनेट यूजर्स के बीच अपनी खास जगह बना ली है। गूगल का संचालन करने वाली कंपनी गूगलप्लेक्स का मुख्यालय कैलिफोर्निया के माउंटटेन व्यू में स्थित है। 40 देशों में 70 ऑफिस के साथ गूगल का साम्राज्य फैला हुआ है।

गूगल को अगर दुनिया का बेस्ट सर्च इंजन कहें, तो गलत नहीं होगा। क्लीन और साधारण होम पेज वाला गूगल काफी मजेदार है। आइए जानते हैं गूगल पर की जा सकने वाली ऐसी ट्रिक्स, जो काफी रोचक तो हैं ही साथ ही वे काफी आसान भी हैं।


1. स्पिनिंग स्क्रीन(Spinning Screen)

क्या करना होगा-

अपने स्क्रीन को पूरा घुमाने के लिए गूगल सर्च पर टाइप करिए 'Do a barrel roll' और इसकी वजह से आपकी गूगल स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाएगी।



2. अंडर वॉटर गूगल(Under Water Google)


क्या करना होगा-

इसके लिए आपको गूगल सर्च पर  'Underwater Google' टाइप करना होगा। इसके बाद आपकी गूगल स्क्रीन एक्वेरियम जैसी बन जाएगी।

3. गूगल टर्मिनल(Google Terminal)

क्या करना होगा-

गूगल पर डॉस स्क्रीन शो करने के लिए आपको सर्च बॉक्स में  'Google terminal' टाइप करना होगा। बस टाइप कीजिए और देखिए कमाल।

4. स्पीयर(Sphere)

क्या करना होगा-

जरा सोचिए आपका गूगल स्क्रीन गैलेक्सी की तरह घूमने लगे तो। यही होगा जब आप गूगल पर सर्च करेंगे  'Google sphere'.

5. गूगल मिरर(Google Mirror)

क्या करना होगा-

आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर मिरर इमेज (उल्टी तस्वीर) दिखाई देगी। इसके लिए 'elgoog' टाइप करिए।

6. पॉन्ड(Pond)

क्या करना होगा-

अपने गूगल पेज पर तालाब की तरह हलचल पैदा करने के लिए गूगल पर  'Google pond' टाइप करके सर्च करें और देखें जादू।


7. तिरछा(Tilt or Askew)
क्या करना होगा-
अगर अपने गूगल होम पेज को आप थोड़ा टिल्ट करना चाहें तो इसका की-वर्ड है  'tilt' या 'askew'

8. गूगल ग्रैविटी(Google Gravity)
क्या करना होगा-
कैसा होगा अगर आपका गूगल पेज धड़ाम से गिर पड़े। यह कमाल होगा जब आप टाइप करेंगे  'Google gravity'. अब ट्राई कीजिए इन की-वर्ड्स को और देखिए कमाल।

9. बड़ा और छोटा (Epic Google)
क्या करना होगा-
इस ट्रिक को करने के लिए गूगल सर्च पेज पर Epic Google टाइप करना होगा। इसके बाद सर्च रिजल्ट में आए पहले लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने से गूगल स्क्रीन कभी बड़ी दिखेगी तो कभी छोटी।

10. यह जीरो खा जाएंगे आपके सर्च रिजल्ट (Zero/Zerg Rush)
क्या करना होगा- 
स्टारक्राफ्ट वीडियो गेम सीरिज में जर्ग एलियन्स की एक फौज है। जैसे ही आप गूगल पर जर्ग रश (zerg rush) टाइप करेंगे बहुत सारे जीरो आपके सर्च आइट्म को डिलीट करने लगेंगे। आपको उन पर क्लिक कर अपने पेज को बचाना होगा। हालांकि यह मजेदार गेम बना ही ऐसे है कि आप इसमें जीत नहीं पाएंगे।

11. अपने नाम का होम पेज (Your Own Name Home Page)
गूगल का होम पेज देखकर आप बोर हो गए हैं और उस पर आपना नाम देखना चाहते हैं, तो बस टाइप करना होगा गोग्लोगो (goglogo)। उसके बाद आप जो नाम चाहेंगे, उसे लिखें होम पेज सामने होगा।

12. दूसरों के लिए भी करो गूगल सर्च 
अगर कोई ऐसा है जिसके लिए आप कुछ गूगल करना चाहते हैं तो लेट मी गूगल देट फॉर यू (let me google that for you) आपकी मदद करेगा। यह की-वर्ड टाइप करने पर जो भी कुछ सर्च आप करेंगे आप उसे अपने दोस्त को वहीं से मेल कर सकते हैं।

13. गूगल एनाग्राम (Google Anagram)
गूगल एनाग्राम एक तरह का अलग एक्सपीरियंस देगा। गूगल पर Anagram टाइप करते ही गूगल आपसे पूछेगा क्या आप “nag a ram” टाइप करना चाह रहे थे। भले ही आपने सही शब्द लिखा हो, लेकिन आएगा वो गलत।

14. गूगल रेनबो (Google Rainbow)
अगर आपको इंद्रधनुष के रंग पसंद हैं तो गूगल पर कुछ नया किया जा सकता है। गूगल सर्च में google rainbow की-वर्ड टाइप करने पर कई सारे सर्च ऑप्शन आएंगे। बाकी गूगल ट्रिक्ट की तरह यह भी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर की मदद लेता है। पहले सर्च रिजल्ट पर क्लिक करते ही गूगल का होम पेज पर रेनबो बना आ जाएगा।

15. गेम स्क्रीन (Game Screen)
क्या करना होगा- 
गूगल इमेज पर  'Atari breakout' टाइप करिए, ऐसा करने से आपके स्क्रीन पर 70 के दशक का अटारी खेल लोड हो जाएगा।

16. गिटार (Guitar)
क्या करना होगा-
अगर आप गिटार बजाना चाहते हैं तो गूगल पर टाइप करिए 'Google guitar' टाइप कीजिए ऐसा करने से एक बजाने लायक गिटार गूगल पर दिखेगा जिसपर क्लिक करते ही आपको आवाजें सुनाई देगी।

No comments:

Post a Comment